Home » RANCHI NEWS: जल संरक्षण और जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने में जुटा रांची नगर निगम, देखें क्या है तैयारी

RANCHI NEWS: जल संरक्षण और जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने में जुटा रांची नगर निगम, देखें क्या है तैयारी

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम शहर में जल संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर एक्टिव हो गया है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शहर के महत्वपूर्ण तालाबों और बड़े नाला निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों व संवेदकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय सीमा की समीक्षा करते हुए मानसून से पहले सभी कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

नगर आयुक्त ने सबसे पहले वार्ड 37 स्थित जगन्नाथपुर बस्ती तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 1.21 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और 25 मई तक सभी सिविल कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। नगर आयुक्त ने तालाब परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने, आकर्षक लैंडस्केपिंग, पाथवे निर्माण, पौधारोपण और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने पर भी बल दिया।

नर्सरी तालाब का हो रहा जीर्णोद्धार

इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-38 स्थित नर्सरी तालाब के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। करीब 2.07 करोड़ रुपये की इस परियोजना का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार पूरी परियोजना 20 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक सभी सिविल कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। साथ ही तालाब परिसर में बड़े स्तर पर पौधारोपण और बेहतर लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि तालाबों का पुनर्जीवन जल संरक्षण और भू-जल स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर जलापूर्ति, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ मिलेगा।

नाला निर्माण कार्य का भी औचक निरीक्षण

नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 23 अंतर्गत हिंदपीढ़ी, मौलाना आजाद कॉलोनी और नाला रोड क्षेत्र में चल रहे बड़े नाला निर्माण कार्य का भी औचक निरीक्षण किया। लगभग 5.52 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत हिंदपीढ़ी मार्ग से लोअर पीपी कंपाउंड तक 2850 फीट बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में 600 फीट नाली निर्माण भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। नगर आयुक्त ने संवेदक को निर्देश दिया कि बरसात शुरू होने से पहले परियोजना हर हाल में पूरी की जाए। उन्होंने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने और यातायात प्रबंधन सुधारने के भी निर्देश दिए।

READ ALSO: http://MOTHER’S DAY SPECIAL : गोद में बच्चा लेकर मरीजों की सेवा में समर्पित जिंदगी

Related Articles

Leave a Comment