Home » Jamshedpur Education: जिले के हर प्रखंड में होंगे प्लस टू उवि, डीईओ कार्यालय ने 209 स्कूलों को इंटर में उत्क्रमित करने का भेजा प्रस्ताव

Jamshedpur Education: जिले के हर प्रखंड में होंगे प्लस टू उवि, डीईओ कार्यालय ने 209 स्कूलों को इंटर में उत्क्रमित करने का भेजा प्रस्ताव

जिले के 209 स्कूल प्लस टू में अपग्रेड होंगे विभाग ने भेजा प्रस्ताव

by Dr. Brajesh Mishra
42 schools in East Singhbhum proposed to be upgraded to Plus Two level
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले के हर पंचायत में प्लस टू स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने उत्क्रमण के लिए 209 स्कूलों की सूची भेजी है।

इस सूची में उच्च विद्यालयों के साथ-साथ मध्य विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। इससे पहले विभाग ने 42 स्कूलों को प्लस टू स्तर में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन निदेशालय ने इसे संशोधित करते हुए पंचायतवार स्कूलों की नई सूची भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद विभाग ने विस्तृत रूप से पंचायतवार स्कूलों की पहचान कर सूची तैयार कर भेजी है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग स्कूलों में जाने की आवश्यकता न पड़े। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि छात्रों की पढ़ाई में निरंतरता भी बनी रहेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जहां उच्च माध्यमिक शिक्षा की सुविधाएं सीमित हैं। अपग्रेडेड स्कूलों में इंटर एडमिशन की प्रक्रिया अगले सत्र से शुरू होगी।

अभी प्लस टू स्कूलों की है भारी कमी

अगर जिले की बात करें तो अभी कुल 38 प्लस टू स्कूल हैं। इसमें तीन स्कूल सीबीएसई स्कूल में बदल गए हैं जबकि चार और सीबीएसई में बदलने हैं। ऐसे में वर्तमान में जो प्लस टू स्कूल हैं उनकी संख्या और घटने वाली है। इसके साथ ही जमशेदपुर शहर में सिर्फ 3 सरकारी प्लस टू स्कूल ही हैं। जबकि यहां करीब 8 हजार से अधिकत छात्र मैट्रिक परीक्षा पास करते हैं। लेकिन शहर में प्लस टू स्कूल नहीं होने की वजह से पास होने वाले छात्रों का एडमिशन नहीं हो पा रहा है। इसी को देखते हुए विभाग ने मवि व उवि को उत्क्रमित कर प्लस स्कूल में बदलने का फैसला लिया है।

पहली बार मवि सीधे प्लस टू में उत्क्रमित होंगे

यह पहली बार होने जा रहा है जब मध्य विद्यालयों को सीधे प्लस टू में अपग्रेड किया जाएगा। ऐसे करीब 150 मवि की सूची को भेजा गया। अभी तक अपग्रेडशन की जो प्रक्रिया थी उसके तहत पहले मवि को उवि में उत्क्रमित किया जाता था और उसके कुछ साल बाद उसे प्लस टू में अपग्रेड किया जाता था। लेकिन इस बार एक साथ मिवि को उवि व प्लस टू में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

शहर के स्कूलों में क्षमता से तीन गुना अधिक एडमिशन

शहर के तीन प्लस टू स्कूलों में इंटर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके पहले सप्ताह में ही क्षमता से दो गुना आवेदन फॉर्म वितरित किया जा चुका है। यह स्थिति तब है जब जैक ने अभी अंक पत्र नहीं जारी किया। माना जा रहा है कि जैसे ही जैक अंक पत्र जारी करेगा एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

यह है स्थिति

:पीपुल्स एकेडमी प्लस टू उवि: 250, 400

टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उवि कदमा: 300, 900

आदिवासी प्लस टू उवि सीतारामडेरा: 250, 420

वर्जन

जिले के हर पंचायत में प्रस्त टू स्कूल होंगे। इसके तहत 209 स्कूलों की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गयी है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद प्लस टू स्कूलों की जो कमी है वह दूर हो जाएगी।

मनोज कुमार, डीईओ पूर्वी सिंहभूम

Related Articles

Leave a Comment