Home » RANCHI NAGAR NIGAM: बकाया किराया नहीं देने पर तीन दुकानें सील, स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निगम ने उठाया ये कदम

RANCHI NAGAR NIGAM: बकाया किराया नहीं देने पर तीन दुकानें सील, स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निगम ने उठाया ये कदम

नगर निगम ने सभी आवंटनधारियों से समय पर किराया जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी

by Vivek Sharma
RMC SEALING
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम ने बकाया किराया नहीं चुकाने वाले तीन लाइसेंसधारियों की दुकानों को सील कर दिया है। निगम प्रशासन के अनुसार अपर बाजार टीन गोला में धर्मचन्द्र सतीश कुमार की 1158 वर्गफुट आवंटित दुकान पर 4,39,056 रुपये बकाया था। तीन बार नोटिस और दुकान खाली करने का पत्र जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम की टीम ने दुकान सील कर दी। वहीं मधुकम खादगढ़ा क्षेत्र में आलोक कुमार पर 3,70,156 रुपये बकाया रहने के कारण आवंटित दुकान सील की गई।

रातू रोड मार्केट कॉम्पलेक्स में प्रथम तल पर ब्रज किशोर पाण्डे की दुकान पर 3,22,790 रुपये बकाया था, जिसे पूर्व में तीन नोटिस जारी करने के बाद  सील किया गया। नगर निगम ने सभी आवंटनधारियों से समय पर किराया जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है। भुगतान नहीं होने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

100 परसेंट हो डोर टू डोर कलेक्शन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित करने, बीट प्लान के सख्त अनुपालन और सभी वार्डों में ऑन-फील्ड मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठान में हरा और नीला डस्टबिन अनिवार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सीसीटीवी निगरानी कर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा सड़क पर न फेंकें और स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करें।

READ ALSO: Ranchi News: झारखंड सचिवालय सेवा संघ के खेल महोत्सव में हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, जानें कौन कौन बने विजेता

Related Articles

Leave a Comment