रांची : रांची पुलिस ने टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में युवक कमलेश सिंह की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया। फिर शव को हाईवा से कुचलकर इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी दंपती समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के कारण ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. हत्या की साजिश कमलेश की प्रेमिका ने ही रची गई थी। पिछले सप्ताह कमलेश की हत्या कर मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था। हत्या की पूरी साजिश उसकी शादीशुदा प्रेमिका आगिता ने ही रची गई थी। आगिता ने अपने पति और उसके एक कर्मचारी के साथ मिलकर कमलेश की हत्या करा दी थी।
ग्रामीण एसपी दी ने मामले में विस्तृत जानकारी
रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि शादीशुदा होने के बावजूद अगिता का अवैध संबंध कमलेश से कायम था। इस बीच उसकी शादी हो गई। कमलेश बिहार के नवादा का रहने वाला था। आगिता यह चाहती थी कि कमलेश शादी न करे और उसका संबंध कमलेश से चलता रहे। कमलेश की शादी से नाराज होकर आगिता ने एक खौफनाक साजिश रची।
आगिता ने अपने पति को झांसे में लिया। उससे बताया कि कमलेश नामक एक लड़का उसके साथ गलत करने की अक्सर कोशिश करता है। पति से कमलेश के साथ अपने अवैध संबंध की बात को छिपाए रखा। आगिता के पति को लगा कि कमलेश उसकी घर की इज्जत से खेल रहा है। पत्नी के बहकावे में आकर उसने कमलेश की हत्या का प्लान बनाया।
चिकनी-चुपड़ी बातें कर आगिता ने कमलेश बुलाया और कर दिया बेसुध
चिकनी-चुपड़ी बातें कर आगिता ने कमलेश को अपने पास बुलाया और उसे नशा देकर बेसुध कर दिया। नशे की हालात में ही आगिता के पति शिवनाथ कुमार सिंह ने गला दबाकर कमलेश की हत्या कर दी। पुलिस से अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी शिवनाथ कुमार सिंह और आगिता देवी ने बताया कि कमलेश कुमार की हत्या जानुम हाहे स्थित अपने घर पर करने के बाद शव को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रिंग रोड मानकीढीपा के पास हाइवा वाहन से ले जाया गया और हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। फिर इस पर हाइवा का अगला पहिया चढ़ा दिया।
इस हत्याकांड का तीसरा आरोपी साहिल शिवनाथ सिंह का खलासी है। उसने शव को ठिकाने लगाने में शिवनाथ और आगिता देवी की मदद की थी। हत्या के दिन कमलेश सिंह के शव को देखकर ऐसा लगा था कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया है, लेकिन ग्रामीण एसपी ने बताया कि शव को जमीन पर घसीटने की वजह से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने एक हाइवा ट्रक -(नंबर-JH02BX-93962) एवं एक स्कूटी (नंबर-JH0IDT-75993) को भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
शिवनाथ कुमार सिंह, उम्र 33 वर्ष
अगिता देवी, उम्र 28 वर्ष, पति शिवनाथ कुमार सिंह, दोनों का स्थायी पता-अरांगी, थाना घाघरा, जिला गुमला, वर्तमान पता-हाहे, थाना अनगड़ा, जिला रांची.
साहिल राजा उम्र 19 वर्ष, ग्राम चिरी, थाना कुडू, जिला लोहरदगा।

