Home » Ranchi News: पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, मकान सील

Ranchi News: पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, मकान सील

by Mujtaba Haider Rizvi
Harmu Housing Colony Sex Racket
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के पॉश इलाके हरमू हाउसिंग कॉलोनी में किराए के मकान से संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अरगोड़ा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, महिला मजिस्ट्रेट और पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

बंगाल से लड़कियों को बुलाने का आरोप

हटिया डीएसपी नीरज कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान को किराए पर लेकर एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल से युवतियों को बुलाता था और वहां कथित देह व्यापार का संचालन करता था। मकान पांकी निवासी एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

मकान को किया गया सील

कार्रवाई के बाद पुलिस ने संबंधित मकान को सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले का संबंध मानव तस्करी या किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Read Also: Jamshedpur Police Encounter : सिदगोड़ा पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी हैं दो गोलियां, जानें एनकाउंटर की पूरी कहानी

 

Related Articles

Leave a Comment