Palamu: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस जवान पर फायरिंग करनी घटना के आरोपी ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के लगातार दबाव और छापेमारी के बीच आरोपी ने यह सरेंडर किया है।गौरतलब है कि 3 मई को पलामू के सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया इलाके में पवन सिंह नामक पुलिस जवान को गोली मारी गई थी। घटना उस समय हुई जब पवन सिंह अपने ससुराल के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी मौके पर पहुंचा और उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में पवन सिंह के हाथ में गोली लगी थी
सरकारी स्कूल में क्लर्क है आरोपी
इस मामले में सरकारी क्लर्क ऋषभ सिंह को आरोपी बनाया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। दबाव बढ़ता देख ऋषभ सिंह ने बुधवार को पलामू कोर्ट में सरेंडर कर दिया।सदर थाना प्रभारी लालजी ने आरोपी के सरेंडर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया आवेदन
बताया जा रहा है कि आरोपी ऋषभ सिंह लातेहार जिले के मोरवाई स्थित एक सरकारी स्कूल में क्लर्क है, जबकि घायल पवन सिंह लातेहार जिला बल में कार्यरत हैं और चंदवा थाना में तैनात हैं। पुलिस अब रिमांड के जरिए पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच करेगी।

