
स्पोर्ट्स डेस्क: T20 World Cup 2024: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की राह आसान कर ली है। वहीं भारत से हार मिलने के बाद बांग्लादेश सेमीफाइनल से बाहर हो गयी है। भारत की टीम अब सुपर 8 के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 24 जून को भिड़ेगी। एंटीगा में खेले गये सुपर 8 के सातवां मुकाबला में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया था।
T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या ने खेली शानदार पारी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करती हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाये। हार्दिक पांड्या ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना पायी। भारत की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 39 रन टीम के लिए जोड़े। रोहित शर्मा 23 रन ही बना पाये। वहीं कोहली 37 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस बार नहीं चला और छह रन बानकर वह चलते बने। ऋषभ पंत ने टीम के लिए 36 रन जोड़े। उन्हें रिशाद हुसैन अपनी गेंद का शिकार बनाया।
T20 World Cup 2024: शिवम दुबे का भी बल्ला चला
वहीं शिवम दुबे का बल्ला इस बार चला। उन्होंने ने 24 गेंदों पर 34 रन जोड़े। वहीं हार्दिक पांड्या ने घातक बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 50 रन बनाये। उन्होनें नाबाद पचास बनाये। उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाये। अक्षर पटेल ने भी टीम के लिए तीन रन जोड़े। बांग्लादेश टीम के शाकिब अल हसन ने एक विकेट चटकाये। वहीं तंजीद हसन और रिशाद हुसैन ने दो दो विकेट लिये।
T20 World Cup 2024: बांग्लादेशा का पहला विकेट लिटन दास के रूप में गिरा
हार्दिक पांड्या शानदार गेंदबाजी भी की। उन्होंने बांग्लादेशा का पहला विकेट चटकाया। उन्होंने लिटन दास को 13 रन पर चलता किया। दूसरा विकेट तंजीद हसन रुप में गिरा, उन्होंने 29 रन बनाये। तौहीद हृदोय को चार रनों पर कुलदीप यादव ने मैदान से बाहर किया। बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 11 रन ही बना पाये। कप्तान सांतो ने 40 रन अपनी टीम के लिए 40 रन की पारी खेली। वहीं रिसाद ने 24 और जाकिर अली ने एक रन बनाये। महमूदुल्ला भी 13 रन पर चलते बने। शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाये। हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया। 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और बुमराह को मिले।

