Home » कल से फिर कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की……

कल से फिर कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की……

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather: झारखंड के रांची समेत कई जिलों में सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। संताल परगना के जिले गोड्डा, देवघर ,साहिबगंज व दुमका समेत आसपास के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

वही भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में रविवार को बारिश, बर्फबारी और आंधी चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया था। पूर्वानुमान के मुताबिक ही इन क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, तेज हवाएं चलीं और पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिन तक तापमान में बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। राजधानी और आसपास के जिलों में भी दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं 26 मार्च को होली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।

 

Read als0:- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’

Related Articles