Home » Weather Alert: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गर्जन के साथ बारिश शुरू

Weather Alert: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गर्जन के साथ बारिश शुरू

by Rakesh Pandey
11 जिलों में कम बारिश ओडिशा ने आकस्मिक योजना तैयार की
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

 

 

जमशेदपुर : सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला नजर आ रहा था। बादल छाए हुए थे और बारिश के आसार नजर आ रहे थे। दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई और तापमान में गिरावट आ गई। वहीं, कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सकायकेला-खरसावां) में तेज हवा, गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई है। इधर, भारतीय मौसम विभाग ने भी यलो अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि रांची, पश्चिमी सिंहभूम जिले में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। आम लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

 

कल भी बारिश होने की चेतावनी

 

मौसम विभाग के अनुसार, चार नवंबर यानी शनिवार को भी राज्य के दक्षिण (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) व पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

 

पांच नवंबर से छाएगा कोहरा व धुंध

 

मौसम विभाग के अनुसार, पांच नवंबर से राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह में कोहरा या धुंध देखने को मिलेगा। हालांकि, दिन ढलते ही मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन, इस दौरान अस्थमा व एलर्जी से संबंधित मरीजों को विशेष रूप से सतर्क व सावधान होने की जरूरत है। इस मौसम में सबसे अधिक एलर्जी व अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। जमशेदपुर का मौसम बदलने से इस तरह के मरीजों में इजाफा हुई है। छह नवंबर को भी कोहरा या धुंध देखने को मिलेगा।

 

सात नवंबर से मौसम होगा साफ

 

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, वायरल बुखार सहित अन्य संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। सात नवंबर से आसमान मुख्यत: साफ तथा मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, आठ व नौ नवंबर को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। उसके बाद फिर कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

 

बीते 24 घंटे में राज्य में कैसा रहा मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 11.2 एमएम गुमला के रायडीह में दर्ज किया गया। इसके अलावा नामकुम रांची में 1.2 एमएम, हजारीबाग में 1.0 एमएम व रांची में 0.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया।

Related Articles