Home » ‘रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में रणवीर सिंह को मिलेगा सम्मान’, जानें वजह

‘रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में रणवीर सिंह को मिलेगा सम्मान’, जानें वजह

by Rakesh Pandey
रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' में रणवीर सिंह को मिलेगा सम्मान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों और फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। हाल में अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने किरदार के लिए सुर्खियां बटोर चुके एक्टर रणवीर सिंह को उनके एक्टिंग के लिए बड़ा सम्मान मिलने वाला है। बता दें कि सिनेमा के क्षेत्र में नाम बनाने वाले बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को ‘रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में एक विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह साऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित होगा।

सम्मानित होंने वाले में ये शामिल:
इस सम्मान के साथ रणवीर सिंह के साथ-साथ जर्मन अभिनेत्री डायने क्रूगर और सऊदी अभिनेता लेखक अब्दुल्ला अल-साधन भी सम्मानित किए जाएंगे। यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए दिया जायेगा।

महोत्सव का आयोजन:
रेड सी फिल्म फाउंडेशन के CEO मोहम्मद अल-तुर्की ने इस महोत्सव के 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होने की जानकारी दी है। इसमें सिनेमा के क्षेत्र के कई पहलुओं को ध्यान में रखकर अलग-अलग प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

चर्चा में ’83’ की छाप:
पिछली बार रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इस महोत्सव में शामिल हुए थे। इसमें उनकी फिल्म ’83’ की स्क्रीनिंग हुई थी। दोनों ने अपनी फिल्म का प्रचार-प्रसार किया।उनके प्रशंसकों ने उन्हें बड़े प्यार से स्वागत किया।

रणवीर की अभिनय यात्रा
रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपनी बेहतर अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय के जरिए दर्शकों को हर बार प्रभावित करने में सफलता प्राप्त की है। इसके लिए उन्होंने अब तक अलग-अलग कई पुरस्कार मिले हैं।

फिल्मफेयर में श्रेष्ठ अभिनेता:
उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से ही दर्शकों को अपनी शैली में मोहित कर लिया था। इसी कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

मल्टीपल पुरस्कार विजेता:
इसके बाद ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’ और ’83’ के लिए भी उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

आने वाली फिल्में:
रणवीर सिंह की दो आने वाली फिल्में, ‘डॉन 3’ और ‘सिंघम अगेन’ ने एक बार फिर उन्हें अभिनय के नई कीर्तिमान स्थापित करने का मौका दिया है। इन फिल्मों में उनकी भूमिका शानदार है। उनकी शानदार अभिनय क्षमता को देखते हुए उन्हें ‘रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

महत्वपूर्ण फिल्में पर सकारात्मक प्रतिक्रिया:
रणवीर सिंह ने ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ अभिनय के क्षेत्र में अपने प्रतिभा का परिचय दिया। ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी महत्वपूर्ण फिल्मों से उन्होंने अपने अद्वितीय अभिनय का प्रदर्शन किया। इन दोनों फिल्मों में उनके काम की काफी तारीफ हुई।

READ ALSO : अक्षरा सिंह से पहले इन अभिनेत्रियों की राजनीति में हुई थी इंट्री, मंत्री से मुख्यमंत्री तक बनी

Related Articles