Home » Indian Police Force : रोहित शेट्टी की सीरीज Indian Police Force का टीजर आउट, सिद्धार्थ मल्होत्रा का पुलिस ऑफिसर का अंदाज छाया

Indian Police Force : रोहित शेट्टी की सीरीज Indian Police Force का टीजर आउट, सिद्धार्थ मल्होत्रा का पुलिस ऑफिसर का अंदाज छाया

by Rakesh Pandey
Indian Police Force
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क:  Indian Police Force: रोहित शेट्टी की सीरीज Indian Police Force का टीजर रिलीज हो गया हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभा रहें हैं। टीजर रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दिखाई दी हैं। इस एक्शन सीरीज में सिद्धार्थ पुलिस की वर्दी में नजर आ रहें हैं। इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। टीजर देख कर दर्शकों में पूरी कहानी देखने का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ चुका हैं।

पुलिस की वर्दी दर्शकों में बढ़ा रही उत्सुकता (Indian Police Force)

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेराय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं जिसे देखकर दर्शकों में और भी ज्यादा उत्साह है। इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force) जो कि आम जिंदगी में सभी देशवासियों की सुरक्षा करती है, इस फिल्म में किस तरह उनके रोल को दर्शाया गया है इसे जानने और देखने के लिए दर्शको में जिज्ञासा बढ़ गई हैं।

Indian Police Force के टीजर की शुरूआत

टीजर की शुरुआत कुछ इस तरह होती है कि शहर में बम ब्लास्ट होता है जिसमें कई मासूमों की जान चली जाती हैं। इस हादसे के बाद सिद्धार्थ दुश्मनों के इरादों को नाकाम करना चाहते हैं। जिसमें शिल्पा और विवेक उनका सहयोग कर रहें हैं।

7 भाग की हैं सीरीज (Indian Police Force)

Indian Police Force 7 हिस्सों में बंटी हुई सीरीज हैं। यह पूरी तरह एक्शन सीरीज हैं।

रोहित शेट्टी की पहली डिजिटल सीरीज है (Indian Police Force)

आपकों बता दे यह रोहित शेट्टी की पहली डिजिटल निर्देशन वाली सीरीज हैं, चूंकि इसके पहले उन्होंने सिर्फ फिल्मों का निर्देशन किया हैं। इसके निर्देशन में रोहित शेट्टी के साथ सुकांत प्रकाश ने भी सहयोग किया हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ओटीटी में यह पहली सीरीज होगी

इसी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी ओटीटी में यह पहली सीरीज होगी। सिद्धार्थ Indian Police Force के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

READ ALSO : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Shreyas Talpade को आया हार्ट अटैक, जानें कैसी है अब एक्टर की हालत

ये सितारे है शामिल

इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकेतन धीर ऋतुराज सिंह और ललित परिमू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज पूरी तरह एक्शन पर आधारित है।

Related Articles