Home » भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा को पार्टी से किया बाहर, जानें क्यों हुई कार्रवाई

भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा को पार्टी से किया बाहर, जानें क्यों हुई कार्रवाई

by Rakesh Pandey
Anupam Hazra BJP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क, नई दिल्ली : अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने पार्टी (Anupam Hazra BJP) लाइन से हटकर दिए गए बयान पर अनुपम हाजरा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है। यह निर्णय पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता यात्रा के दौरान लिया। इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

इस बयान से सुर्खियों में आए अनुपम

दरअसल, सितंबर महीने में अनुपम हाजरा ने यह सुझाव देकर सुर्खियां बटोरीं थीं कि तृणमूल कांग्रेस के “भ्रष्ट” नेता, जो सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सम्मन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क करना चाहिए। (Anupam Hazra BJP) भाजपा की राज्य इकाई ने अनुपम के इस टिप्पणी को उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी बताकर खुद को किनारा कर लिया था।

तृणमूल ने अनुपम की टिप्पणी के बाद भाजपा पर “वॉशिंग मशीन” होने का आरोप लगाया था। हाजरा ने एक वीडियो में कहा कि आप मेरे फेसबुक पेज पर जा सकते हैं और मुझसे संपर्क कर सकते हैं। (Anupam Hazra BJP) यदि आपको आगे आने और भाजपा में शामिल होने के बारे में बात करने में शर्म आती है, तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं और मुझे अपनी इच्छा बता सकते हैं। हम देखेंगे कि आपकी सेवाओं का उपयोग कैसे किया जा सकता है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।

चुनावी तैयारी पूरी करने गए थे बंगाल

बंगाल में चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी नेताओं से बैठक के बाद अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री के पद से हटा दिया गया। इससे पहले अनुपम हाजरा (Anupam Hazra BJP) को मिली केंद्रीय सुरक्षा भी कुछ दिन पहले हटा ली गई थी। पूर्व लोकसभा सांसद हाजरा पिछले कुछ समय से राज्य में पार्टी की कार्यप्रणाली के आलोचक रहे हैं। हाजरा को पद से हटाने को पार्टी के भीतर असंतुष्टों के लिए संगठनात्मक अनुशासन पर कायम रहने और पार्टी लाइन का पालन करने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Anupam Hazra BJP: जानिए अनुपम हाजरा का राजनीतिक कैरियर

अनुपम हाजरा 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी की टिकट पर लड़े थे और बोलपुर सीट से सांसद चुने गए थे। हालांकि, 2019 चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। बीजेपी ने अनुपम हाजरा को पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति के युवा चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया था, इसके बाद उन्हें पहली बार साल 2020 में पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री भी बनाया गया। इस दौरान उन्हें बिहार में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी मिली। साल 2023 में भी उन्हें यही जिम्मेदारी दी गई, लेकिन पार्टी विरोधी बयानों की वजह वह बीजेपी आलाकमान के निशाने पर आ गए और अब उन पर एक्शन लिया गया है।

READ ALSO: मदरसा में पढ़ने वाले छात्र ने किया भड़काऊ पोस्ट, लिखा-‘इंशा अल्लाह दूसरा पुलवामा जल्द होगा’ 

Related Articles