Home » CUET PG Exam : सीयूईटी पीजी आवेदन फार्म भरने में तीन दिन शेष, 24 जनवरी अंतिम तिथि

CUET PG Exam : सीयूईटी पीजी आवेदन फार्म भरने में तीन दिन शेष, 24 जनवरी अंतिम तिथि

by The Photon News Desk
CUET PG Exam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: CUET PG Exam 11 मार्च, 2024 से शुरू हाेकर 28 मार्च, 2024 तक चलेगी। फिलहाल, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी, तक स्वीकार किए जाएंगे। इस प्रकार आवेदन करने के लिए सिर्फ 3 दिन शेष हैं। ऐसे में जिन छात्राें को इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना है और अभी तक नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन कर लें। आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in/ पर जाकर अप्लाई करना होगा।

CUET PG Exam Date 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम का ये है पूरा शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET PG Exam के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2024 से शुरू हुई थी। वहीं आगामी 24 जनवरी को यह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म हो रही है।

हालांकि, फीस का भुगतान 25 जनवरी, 2024 तक किया जा सकता है। CUET PG Exam के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी 27 जनवरी 2024 से 29 जनवरी, 2024 के बीच आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकते हैं।

इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी। मार्च में होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 7 मार्च, 2024 को जारी किए जाएंगे। वहीं, CUET PG Exam आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 4 अप्रैल, 2024 है। वहीं, परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख फिलहाल जारी नहीं की गई है।

दाे नए परीक्षा केंद्र जोड़ा गया:

CUET PG Exam के लिए हाल ही में दो एग्जाम सिटी को और जोड़ा गया है। इसके अनुसार, हरियाणा में गुरुग्राम और उत्तराखंड में श्रीनगर शहर में भी एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे संबंधित नोटिफिकेशन काे देखते रहना चाहिए। प रीक्षार्थी से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट के अलावा एनटीए के हेल्पडेस्क 01140759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं, cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल डालकर भी जानकारी ली जा सकती है।

READ ALSO : निजी स्कूलाें ने जारी की बच्चाें के नाम की सूची, जानिए किस स्कूल में कब लिया जाएगा दाखिला

Related Articles