Home » Jharkhand B.ED-M.ED Admission : बीएड- एमएड में एडमिशन के लिए आज से भरा जाएगा आवेदन

Jharkhand B.ED-M.ED Admission : बीएड- एमएड में एडमिशन के लिए आज से भरा जाएगा आवेदन

by The Photon News Desk
Jharkhand B.ED-M.ED Admission
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) द्वारा बीएड- एमएड और बीपीएड- एमपीएड कोसों में एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। इच्छुक और अर्हता रखने वाले स्टूडेंट्स 15 फरवरी से 15 मार्च तक जेसीईसीईबी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को ऑनलाइन मोड में ली जाएगी।

परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जेसीईसीईबी की परीक्षा नियंत्रक रंजीता हेंब्रम ने कहा- परीक्षा के लिए जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू व दुमका में केंद्र बनाए जाएंगे। बीएड- एमएड और बीपीएड-एमपीएड की कुल सीटों की 85 प्रतिशत सीटों पर राज्य के विश्वविद्यालयों से पासआउट स्टूडेंट्स का एडमिशन होगा। शेष 15 प्रतिशत सीटें ओपन रहेंगी। यूजी पीजी फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

Jharkhand B.ED-M.ED Admission : कुल 100 अंकों की होगी परीक्षा

यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें ओएमआर शीट आधारित परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही मेधा सूची तैयार की जाएगी।

यह है केटेगरी वाइज प्रवेश परीक्षा शुल्क:

• सामान्य वर्ग: 1000 रुपए

बीसी-1 व 2: 750 रुपए

• एससी-एसटी व महिला अभ्यर्थी : 500 रुपए

• राज्य के बाहर के अभ्यर्थी: 1000 रुपए

Jharkhand B.ED-M.ED Admission : 28 अप्रैल को झारखंड कंबाइंड परीक्षा

राज्य के कृषि विज्ञान में स्नातक एवं संबद्ध पाठ्यक्रम संचालित करनेवाले संस्थानों में नामांकन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन एक मार्च से एक अप्रैल तक भरे जाएंगे।

READ ALSO : डेडपूल एंड वूल्वरिन का टीजर रिलीज होते ही छाया, व्यूज का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related Articles