Home » एयरटेल ला रहा है PVC SIM कार्ड, जानिए डिटेल्स

एयरटेल ला रहा है PVC SIM कार्ड, जानिए डिटेल्स

by Rakesh Pandey
Airtel PVC SIM
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक्नोलॉजी डेस्क : टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल ने बुधवार को रीसाइकल्ड PVC सिम कार्ड को लॉन्च करने की घोषणा की। एयरटेल (Airtel PVC SIM) ने कहा कि कंपनी अब वर्जिन प्लास्टिक से बने सिम कार्ड्स की जगह रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बने सिम कार्ड पेश करेगी। एयरटेल ने इसके लिए आईडीईएमआईए सिक्योर ट्रांजैक्शन के साथ साझेदारी की है।

एयरटेल भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जिसने रिसाइकिल प्लास्टिक से बने सिम कार्ड लॉन्च किए हैं। अब सिम कार्ड बनाने में वर्जिन प्लास्टिक की जगह रीसाइकिल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल होगा। इस बदलाव से एक वर्ष में 165 टन से ज्यादा प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होगा। साथ ही, 690 टन से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन भी कम होगा।

एयरटेल पर्यावरण के अनुकूल

एयरटेल हमेशा से ही पर्यावरण के अनुकूल और ज़िम्मेदार सर्कुलर बिजनेस प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी कड़ी में एयरटेल ने आईडीईएमआईए सिक्योर ट्रांजेक्शंस के साथ साझेदारी की है, जो आईडीईएमआईए ग्रुप का हिस्सा है। यह ग्रुप वित्तीय संस्थानों, मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों और ऑटोमोटिव निर्माताओं के लिए भुगतान और कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस प्रदान करता है। एयरटेल भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जिसने रीसाइकिल प्लास्टिक से बने सिम कार्ड लॉन्च किए हैं।

कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में सालाना 690 टन से अधिक की होगी कमी

एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल से कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में सालाना 690 टन से अधिक की कमी होगी। एयरटेल के आपूर्ति श्रृंखला निदेशक पंकज मिगलानी ने कहा कि एक ब्रांड के रूप में कंपनी विभिन्न टिकाऊ उपायों को अपनाने और शुद्ध शून्य उत्सर्जन को हासिल करने के लिए योगदान कर रही है।

एयरटेल ने क्या कहा (Airtel PVC SIM)

एयरटेल ने कहा, “हमें एक और पहली घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि हम भारतीय दूरसंचार उद्योग का नेतृत्व करना जारी रख रहे हैं। एक ब्रांड के रूप में हम विभिन्न स्थायी उपायों को अपनाने के लिए अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए नेट शून्य हासिल करने की भारत की महत्वाकांक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास जारी रखा है। हमारा सहयोग IDEMIA के साथ एक स्थायी भविष्य में योगदान देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”

एयरटेल ने इस कदम पर चर्चा करते हुए, अन्य प्रमुख पहलों पर भी प्रकाश डाला है, जिसमें ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना, खुली पहुंच वाली हरित ऊर्जा का उपयोग करना, परिचालन में नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना, जलवायु-लचीला नेटवर्क का निर्माण करना और संसाधन दक्षता और अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ाना देना आदि आते हैं।

READ ALSO: डॉक्टर की करतूत से मानवता शर्मसार! महिला मरीज को दिया बेहोशी का इंजेक्शन, फिर 7 बार किया रेप

Related Articles