Home » Mukhyamantri Mainiyan Samman Yojana : जिले में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का फॉर्म Free उपलब्ध

Mukhyamantri Mainiyan Samman Yojana : जिले में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का फॉर्म Free उपलब्ध

by Rakesh Pandey
Mukhyamantri Mainiyan Samman Yojana
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Mukhyamantri Mainiyan Samman Yojana :  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के माध्यम से लाभुकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। लाभुकों से फॉर्म के लिए किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जानी है। हालांकि जिला प्रशासन को कुछ स्थानों से शिकायत मिल रही है कि फॉर्म के लिए लाभुकों से पैसे मांगे जा रहे हैं।

इसे लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करना का निर्देश दिया है। उपायुक्त श्री मित्तल ने सभी प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में इस योजना का फॉर्म उपलब्ध करा कर संबंधित आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को नि:शुल्क वितरण करने का निर्देशित दिया है।

उपायुक्त ने आमलोगों से अपील की है कि आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका से ही नि:शुल्क फॉर्म प्राप्त करें। किसी बिचौलिये के माध्यम से पैसे देकर फॉर्म न खरीदें। कोई भी व्यक्ति फॉर्म के लिए पैसे की मांग करता है, तो तत्काल अपने प्रखंड के बीडीओ और सीओ इसकी सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कठोरतम कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यह फॉर्म ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। https://www.jharkhand.gov.in/wcd पर क्लिक कर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट खुलेगी। वेबसाइट के अंदर हरी पट्टी में इंपोर्ट लिखा हुआ आएगा, जिसे दोबारा क्लिक करने पर फॉर्म खुल जाएगा। उसे डाउनलोड कर लेना है।

Mukhyamantri Mainiyan Samman Yojana : महत्वपूर्ण बिंदु

– इस योजना के आवेदन पत्र की फोटो कॉपी : मूल आवेदन पत्र की आवश्यकता नहीं है। स्पष्ट और पढ़ने लायक ब्लैक एंड व्हाइट फोटोकॉपी भी स्वीकार की जाएगी।
– राशन कार्ड और पात्रता : एक राशन कार्ड पर 21 से 50 वर्ष तक की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
– बिचौलियों से सावधानी : कोई भी व्यक्ति यदि आवेदन प्रक्रिया में मदद के नाम पर पैसे मांगे, उससे सावधान रहें। तुरंत अपने प्रखंड प्रशासन को ऐसे व्यक्तियों की जानकारी दें।
– निःशुल्क प्रक्रिया : आवेदन से लेकर योजना के लाभ तक की सभी प्रक्रिया निःशुल्क है। किसी भी चरण में किसी को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।
– आवेदन की तिथि : आवेदन फार्म 10 तारीख के बाद भी स्वीकार किए जायेंगे। नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर जेएमएमएसवाई के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Read Also-Mukhyamantri Mainiyan Samman Yojana : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जागरूकता रथ को किया रवाना

Related Articles