Home » Jharkhand Train Accident : हावड़ा मुंबई मेल हादसे की जांच के तीसरे दिन 17 रेल कर्मियों से पूछताछ 

Jharkhand Train Accident : हावड़ा मुंबई मेल हादसे की जांच के तीसरे दिन 17 रेल कर्मियों से पूछताछ 

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर :  Howrah Mumbai mail train accident : चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो व राजखरसंवा रेलवे स्टेशन के बीच मुंबई मेल हादसे कि जांच के क्रम में तीसरे दिन भी रेल कर्मचारियों से पूछताछ की कार्रवाई जारी रही।

उनके बयान दर्ज किये गये। शनिवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ब्रजेश कुमार मिश्रा हादसे से जुड़े रेलवे के दो विभागों के 17 रेल कर्मियों से चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ शनिवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुई।

जिन रेल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, इसमें इंजीनियरिंग और मैकेनिकल विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। बता दें कि लगातार तीसरे दिन हादसे को लेकर सीआरएस की जांच से पूरे रेल मंडल में हड़कंप है. इसमें एक-एक कर रेलकर्मी संबंधित कागजात के साथ सीआरएस के समक्ष उपस्थित हो रहे हैं। इसमें मुख्यत: यह देखा जा रहा है कि कर्मचारियों द्वारा पूर्व में दिये बयान में कोई अंतर तो नहीं है।

सीआरएस द्वारा हादसे के हर एक पहलू को ध्यान में रखकर सवाल किये जा रहे हैं। साथ ही जवाब को कलमबंद किया जा रहा है. बता दें कि पहले दिन 34 और दूसरे दिन 44 कर्मचारियों से पूछताछ हो चुकी है। पूछताछ की जानकारी रेल मंडल द्वारा अब तक सार्वजानिक नहीं की गयी है। जांच प्रक्रिया को गोपनीय तरीके से आगे बढाया जा रहा है।

Related Articles