धनबाद : Teenager Dies Hit By Bus : साइकिल लेकर बैंक के लिए निकली थी केवाईसी (Know Your Customer) कराने। घर से निकलते समय उसे क्या पता था कि वह कभी लौटकर घर नहीं आएगी। शायद उसे ऊपर काल मंडरा रहा था। काल बनकर पीछे की ओर से आई बस ने प्रिया कुमारी की जिंदगी ले ली। धनबाद के मैथन इलाके में चिरकुंडा थाना क्षेत्र में रानी सती मंदिर के समीप जीटी रोड पर बस के धक्के से कालीमंडा संजय नगर निवासी संजीत मोदी उर्फ पप्पू मोदी की 15 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी की मौत हो गई।


Teenager Dies Hit By Bus : टक्कर लगने से गिरी, चढ़ गया बस का पहिया
कालीमंडा संजय नगर निवासी संजीत मोदी की 15 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी केवाईसी कराने के लिए साइकिल से चिरकुंडा के बैंक ऑफ इंडिया बैंक जा रही थी। उसी दौरान उसके पीछे निरसा की ओर से तेज गति से आ रही यात्री बस ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही प्रिया कुमारी गिर पड़ी और उसके ऊपर बस का चक्का चढ़ गया। इससे प्रिया कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Teenager Dies Hit By Bus : दसवीं की छात्रा थी प्रिया कुमारी
प्रिया कुमारी 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वह कुमारधुबी हाई स्कूल में पढ़ती थी। प्रिया की इस तरह दुर्घटना में दर्दनाक मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिसने भी यह दुखभरी खबर सुनी, उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा था। प्रिया के घर में परिवार के लोगों को भी सहसा यकीन नहीं हुआ। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Teenager Dies Hit By Bus : बस को छोड़ भागा चालक, पुलिस ने किया जब्त
बस की चपेट में आने से प्रिया कुमारी की मौत देख बस का चालक घबरा गया। बस को चिरकुंडा में ही खड़ा कर उसका चालक भाग गया। सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और दुर्घटना करनेवाली बस को जब्त कर लिया। इधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कालीमंडा में दोपहर 12 बजे से सड़क जाम कर दिया। लोग मुआवजा देने और चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। स्थानीय पुलिस लोगों को समझने में लगी रही।
Read Also-Giridih Murder : लेनदेन के विवाद में हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, 12 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ गया

