Home » सरजोमबुरू व बलिबा में सुरक्षा बलों ने दो पुराने नक्सली बंकर किये ध्वस्त

सरजोमबुरू व बलिबा में सुरक्षा बलों ने दो पुराने नक्सली बंकर किये ध्वस्त

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विस्फोट के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री समेत दैनिक उपयोग के सामान बरामद

 चाईबासा : Two old Naxalite bunkers demolished : टोन्टो थानान्तर्गत सरजोमबुरू क्षेत्र के वनग्राम जिम्की इकीर और सेक्रेपी के आस-पास जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से नक्सलियों के सामाग्री को बरामद की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में एक अभियान प्रारंभ किया गया है।

अभियान के दौरान गुरुवार को टोन्टो थानान्तर्गत सरजोमबुरू क्षेत्र के वनग्राम जिम्की इकीर और सेक्रेपी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से .303 बोल्ट एक्शन रायफल बिना मूविंग पार्टस के एक, हैंड सेट एक, वायर, टिफिन, प्लेट, बर्तन, टी शर्ट, गोला-बारुद पाउच, छाता, विभिन्न प्रकार की दवाई व दैनिक उपयोग के सामान शामिल हैं।

इसके अलावा सारंडा में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ही सुरक्षाबलों को छोटानागरा थाना अंतर्गत बलिबा के घनघोर जंगल में नक्सलियों का एलओपी लोकेशन प्राप्त हुआ है, जिसमें लगभग 25-30 लोगो के रुकने की व्यवस्था थी, जिसे भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। एसपी ने कहा कि मानसून के दौरान भी जंगलों में विपरित परिस्थिति में जवानों के द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित कर सफलता प्राप्त की जा रही है।

Related Articles