सेंट्रल डेस्क: Raksha Bandhan Subh Muhurat : रक्षाबधंन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके मंगल जीवन की कामना करती हैं। भाई भी उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस वर्ष सोमवार को रक्षाबंधनका त्योहार मनाया जा रहा है।
Raksha Bandhan Subh Muhurat : 90 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग
ज्योतिषियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर इस वर्ष 90 साल बाद बेहद शुभ संयोग बन रहा है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सावन का अंतिम सोमवार होने के साथ-साथ पूर्णिमा भी है।
Raksha Bandhan Subh Muhurat : कब लग रही है पूर्णिमा तिथि
इस साल सावन की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। वहीं, इस दिन रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी रहेगा। भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएगी, जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी।
Raksha Bandhan Subh Muhurat : राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सोमवार 19 अगस्त को दोपहर 1:30 से रात्रि 9:07 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में सभी बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।
Raksha Bandhan Subh Muhurat : रक्षा सूत्र बांधने की विधि
पूजा के लिए थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें चंदन, रोली, अक्षत, राखी, मिठाई और फूलों के बीच में एक घी का दीया रख कर दीप प्रज्वलित कर सर्वप्रथम अपने ईष्टदेव को तिलक लगाकर राखी बांधें और आरती उतारकर मिठाई का भोग लगाएं। फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करने बैठाएं। भाई के सिर पर रूमाल या कोई वस्त्र रख कर माथे पर रोली, चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उसके हाथ में नारियल दें।
Raksha Bandhan Subh Muhurat : रक्षा सूत्र बांधने का मंत्र
राखी बांधते समय ‘येन बद्धो बलि राजा, रानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:’ मंत्र का जाप करते हुए भाई की कलाई पर राखी बांधे।

