Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में 24 घंटे में दूसरी हत्या, टेल्को में बिरसानगर के व्यक्ति को मारी गोली

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में 24 घंटे में दूसरी हत्या, टेल्को में बिरसानगर के व्यक्ति को मारी गोली

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चुनाव संपन्न होने के बाद अपराध की घटनाएं बढ़ गई है। उलीडीह में युवक की हत्या के बाद टेल्को में भी बिरसा नगर के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बिरसानगर निवासी सुनील सिंह (44) को उस वक्त गोली मारी जब वे फिजियोथैरेपी कराने साकची की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और सुनील को टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में सुनील के साथी गुलशन भी घायल है जो अपना इलाज करा रहे है।

परिजनों ने बताया कि सुनील कनवाई को बाहर भेजने का काम करते थे। सुबह 11 बजे वह फिजियोथैरेपी के लिए घर से गुलशन के साथ स्कूटी से निकले थे। तार कंपनी सीटू तालाब के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles