Home » Jamshedpur Police Success : परसुडीह अभिषेक हत्याकांड : आरोपी विश्वनाथ लोहार हथियार के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur Police Success : परसुडीह अभिषेक हत्याकांड : आरोपी विश्वनाथ लोहार हथियार के साथ गिरफ्तार

14 नवंबर को अभिषेक की कर दी गई थी हत्या

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा निवासी अभिषेक हेंब्रम की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी विश्वनाथ लोहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद की है।

इससे पहले, अभिषेक के चचेरे भाई रौशन हेंब्रम और भोला हेंब्रम उर्फ भोला होनहागा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अन्य आरोपी राजेश कर्मकार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने राजेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी।

मामला क्या है?

परसुडीह निवासी अभिषेक हेंब्रम और उसके चचेरे भाई रौशन हेंब्रम के बीच अक्सर ग्राहकों को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों ही पास-पास राशन दुकान चलाते थे। 14 नवंबर की रात, विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। रौशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक के घर में घुसकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles