Home » Jamshedpur Kitadih Theft : कीताडीह में चोरों का आतंक, गुरुद्वारा के चेयरमैन के घर से लाखों की चोरी

Jamshedpur Kitadih Theft : कीताडीह में चोरों का आतंक, गुरुद्वारा के चेयरमैन के घर से लाखों की चोरी

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, और अब चोरों ने ठंड का फायदा उठाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार की रात परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गुरुद्वारा के पास चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सामान उड़ा लिया और परिवार वालों की नींद उड़ा दी।

गुरुद्वारा के प्रधान और चेयरमैन के घर में चोरी की वारदात

चोरों ने गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी के मकान के पास स्थित कमेटी के चेयरमैन सरदार गुरमेल सिंह के घर को निशाना बनाया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम में शामिल होने के लिए दुर्गापूजा पंडाल में गए हुए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने अलमीरा, बॉक्स पलंग और अन्य सामान को तोड़कर उसे तितर-बितर कर दिया।

चार लाख के जेवर और 35 हजार नकद लूटकर फरार हुए चोर

चोरों ने इस दौरान करीब चार लाख रुपये के जेवर और 35 हजार रुपये नकद चोरी किए। चोरी की यह घटना पूरी तरह से सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें चोर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इस फुटेज को परसुडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, और अब पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

दीवार कूदकर घर में घुसे चोर

पुलिस के मुताबिक, चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे और अंदर से दरवाजा बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना रात करीब 9 से 10:30 बजे के बीच हुई थी। जब प्रधान और चेयरमैन समागम खत्म करके घर लौटे, तो उन्हें दरवाजा टूटा हुआ नहीं दिखा। फिर कुछ युवकों को बुलाया गया जिन्होंने दीवार कूदकर अंदर जाकर दरवाजा खोला, और तब परिवार के सदस्य यह देख कर हैरान रह गए कि उनके घर में चोरी हो चुकी थी।

Related Articles