Home » Jharkhand Lesliganj BDO targeted cyber fraud : लेस्लीगंज बीडीओ को आया महाराष्ट्र से आया फर्जी एसडीएम का फोन, फिर…

Jharkhand Lesliganj BDO targeted cyber fraud : लेस्लीगंज बीडीओ को आया महाराष्ट्र से आया फर्जी एसडीएम का फोन, फिर…

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर-लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार सिंह के साथ फर्जीवाड़े की कोशिश की गई। गुरुवार को उन्हें लगातार 10 बार एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले शख्स ने खुद को एसडीएम बताते हुए खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग की। इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

क्या है मामला?

सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच बीडीओ सुनील कुमार सिंह को 9955856779 नंबर से लगातार कॉल किए गए। कॉलर ने दावा किया कि वह एसडीएम है और कहा, “तुम बीडीओ नीलांबर पितांबरपुर बोल रहे हो न, मैं एसडीएम बोल रहा हूं। मैं खाता नंबर भेज रहा हूं, उसमें पैसे डालो।” शुरुआत में बीडीओ ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार कॉल आने पर उन्होंने फौरन थाना प्रभारी को सूचित किया।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह कॉल महाराष्ट्र से की गई थी। हालांकि, कॉलर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि साइबर क्राइम के इस मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी जांच तेज कर दी गई है।

बीडीओ का बयान

बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया, “पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई व्यक्ति खुद को एसडीएम बताते हुए पैसे मांग रहा है। मैंने तुरंत थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी, ताकि इस पर तेजी से कार्रवाई की जा सके।”

साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे

बता दें कि साइबर फ्रॉड का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी अधिकारियों को टारगेट करना साइबर अपराधियों की नई रणनीति बनती जा रही है।

प्रशासनिक सतर्कता

पलामू पुलिस ने सभी सरकारी अधिकारियों को ऐसे कॉल्स से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया है। साथ ही, जांच एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएं।

Related Articles