Home » Jharkhand Saraikela Quadruplets : सरायकेला की महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी की मौत

Jharkhand Saraikela Quadruplets : सरायकेला की महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी की मौत

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : सरायकेला की एक महिला ने बारीपदा के अस्पताल में चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश सभी नवजातों की मौत हो गई। यह घटना मयूरभंज जिले के बहलदा ब्लॉक क्षेत्र के झोराडीही गांव की लीजा नायक की है, जिसकी शादी पिछले साल झारखंड के सरायकेला क्षेत्र के हुड़ांगाड़ा गांव के सुरेश नायक से हुई थी।

गर्भावस्था के दौरान चार बच्चों की जानकारी मिली

गर्भवती होने के बाद, महिला को अस्पताल में जांच के दौरान यह पता चला कि वह चार बच्चों की मां बनने वाली है। इस दौरान महिला ने प्रसव से पहले अपने पिता के घर जाने का फैसला किया। रविवार रात को उसे प्रसव पीड़ा हुई और तत्काल उसे रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में चार बच्चों का जन्म, लेकिन दुखद परिणाम

रायरंगपुर अस्पताल से महिला को बारीपदा जिला प्रमुख अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां सोमवार को महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, जनमें तीन बेटियां और एक बेटा था। डिलीवरी के बाद सभी चार नवजातों की मौत हो गई। महिला की चचेरी भाभी, जेमा नायक ने बताया कि बच्चों की मौत एक बड़ा दुख है।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और बच्चों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, अगर गर्भवती महिला की सही निगरानी और नियमित जांचें की जातीं तो संभवतः इन बच्चों को बचाया जा सकता था। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि स्वास्थ्य विभाग के लिए भी एक बड़ी चूक साबित हो रही है।

Related Articles