Home » Jharkhand’s Son Martyred in Jammu-Kashmir : हजारीबाग निवासी कैप्टन करमजीत जम्मू-कश्मीर में शहीद, पिता ने क्या कहा-पढ़ें

Jharkhand’s Son Martyred in Jammu-Kashmir : हजारीबाग निवासी कैप्टन करमजीत जम्मू-कश्मीर में शहीद, पिता ने क्या कहा-पढ़ें

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए एक आईईडी विस्फोट में हजारीबाग के जुलू पार्क निवासी कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत (25) शहीद हो गए। जैसे ही परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली, परिवार में शोक का माहौल छा गया। आंसू भरे चेहरे और दुःख में डूबे परिजन इस असहनीय क्षति से जूझ रहे थे। आसपास के लोग भी इस दुखद घटना पर परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे, लेकिन उनकी आँखें भी नम हो गईं।

सेना में जाने का था जुनून

शहीद के पिता अजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बेटे की शहादत की खबर उस समय मिली जब वह अपनी पत्नी के साथ एक शादी में गए थे। अजेंद्र सिंह के दो बच्चे थे, जिनमें कैप्टन करमजीत बड़े थे। उनके पास एक बेटी भी है, जो अभी पढ़ाई कर रही है। पिता ने कहा कि उनके बेटे को हमेशा से ही सेना में जाने का गहरा जुनून था। कैप्टन करमजीत का पांच अप्रैल को शादी करने का कार्यक्रम था, और उनकी होने वाली पत्नी भी भारतीय सेना में डॉक्टर हैं।

शहीद के घर पहुंचे कई लोग

सैनिक के शहादत की खबर सुनने के बाद कई राजनीतिक नेता और स्थानीय लोग शहीद के घर पहुंचे। हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद और कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह सहित अन्य लोग परिजनों को ढांढस देने पहुंचे थे, और इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़े थे।

Related Articles