Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे एरिया में बुल्डोजर से मकान तोड़ने गए रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता उपेंद्र कुमार की सिंह के साथ मारपीट हुई है। उपेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि मेधा यादव ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता जब यह मकान तोड़ने पहुंचे तो उनके साथ मेधा यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों जितेंद्र, राजकमल यादव, सहेंद्र यादव और अनिल समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। इस मामले में बागबेड़ा थाने में प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बागबेड़ा में छेड़खानी
बागबेड़ा के कीताडीह ग्वाला पट्टी की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि दो युवकों उपेंद्र कुमार सिंह और गिरीश चंद्र पांडे ने उनके साथ छेड़खानी की है। घटना 27 अप्रैल की है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को मामले की जांच शुरू कर दी है।
जुगसलाई में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट
जुगसलाई के इस्लामनगर की रहने वाली नाज तरन्नुम से ससुराल में दहेज को लेकर मारपीट हुई है। इस मामले में नाज तरन्नुम ने जुगसलाई थाने में अब्दुल्ला लौस की बेटी जैनब, मरियम, इकरा जमील और राबिया के अलावा अब्दुल्ल लौस और उनकी पत्नी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Read Also- Lohardaga Police News : ड्यूटी के बीच बुझ गई जिंदगी की लौ, हवलदार सुरेंद्र नाथ टुडू का निधन

