Home » Jharkhand Cabinet Meeting में 31 प्रस्तावों पर मुहर, उत्पाद सिपाही की दौड़ में बदलाव, कितने किलोमीटर दौड़ना होगा-पढ़ें

Jharkhand Cabinet Meeting में 31 प्रस्तावों पर मुहर, उत्पाद सिपाही की दौड़ में बदलाव, कितने किलोमीटर दौड़ना होगा-पढ़ें

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 31 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में उत्पाद सिपाही की दौड़ में बदलाव से लेकर खनिज सेस दर बढ़ाने तक कई अहम फैसले लिए गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्पाद सिपाही की दौड़ में संशोधन

कैबिनेट की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक था उत्पाद सिपाही की दौड़ में संशोधन। अब तक अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर दौड़ने का आदेश था, जिसे बदलकर 1600 मीटर कर दिया गया है। इस संशोधन के अनुसार, अभ्यर्थियों को अब 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए भी 1600 मीटर की दौड़ का समय घटाकर 10 मिनट कर दिया गया है, जो पहले 12 मिनट था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

खनिज सेस दर में वृद्धि

खनिजों पर सेस दर बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 की समीक्षा की और पाया कि झारखंड में अन्य खनिज बहुल राज्यों की तुलना में सेस दर काफी कम है। इस कारण सेस दर में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस बढ़ोतरी से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का लक्ष्य रखा गया है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सेविका सहायिका चयन नियमावली में बदलाव

सेविका सहायिका चयन नियमावली में भी संशोधन किया गया है। अब जनजातीय इलाकों में दो किमी के दायरे में रहनेवाली महिलाएं भी सेविका और सहायिका के रूप में चयनित हो सकेंगी, जबकि पहले यह दायरा केवल एक किमी था। इस बदलाव से ग्रामीण महिलाओं को अधिक अवसर मिलेंगे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आंधी तूफान और लू को आपदा में शामिल

कैबिनेट ने आंधी तूफान और लू को आपदा की सूची में शामिल करने का भी निर्णय लिया है, ताकि इन प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित लोगों को अधिक सहायता प्रदान की जा सके।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बिरसा जैविका उद्यान में धरती आबा की प्रतिमा

रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में भगवान बिरसा मुंडा की नौ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कदम से राज्य में बिरसा मुंडा के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

जेपीएससी अध्यक्ष पद पर एल ख्यांगते की नियुक्ति

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के अध्यक्ष के रूप में एल ख्यांगते की नियुक्ति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles