जमशेदपुर : बिष्टुपुर के माइकल जॉन आडिटोरियम में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में भूमि विवाद की भरमार रही। सबसे अधिक जमीन विवाद के मामले आए। इसके अलावा, मारपीट करने, थानों में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने समेत कई अन्य मामले भी आए हैं।
कई मामले अन्य विभागों से संबंधित थे जिनको ले लिया गया। आईजी अखिलेश झा ने बताया कि जो मामले जिस विभाग के हैं उन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभाग में भेज दिया जाएगा। इस जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में कुल 296 शिकायतें आई हैं। राज्य भर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बिष्टुपुर में चौथी बार यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
आईजी अखिलेश झा ने बताया कि “पुलिस से संबंधित शिकायतों का निवारण नियम के अनुरूप किया जा रहा है। वहीं, अन्य विभागों से संबंधित मामलों को उचित विभाग को हस्तांतरित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आगे आएं। यह पहल राज्य सरकार की जनता तक सीधी पहुंच बनाने और पारदर्शिता के साथ शिकायतों का समाधान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
Read also Jamshedpur Cyber Fraud: साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खाते से उड़ाए रुपए, जांच में जुटी पुलिस

