Home » PBKS vs RCB: 9 साल बाद RCB IPL फाइनल में पहुंची, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया,

PBKS vs RCB: 9 साल बाद RCB IPL फाइनल में पहुंची, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया,

RCB इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी। इस बार टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हराकर 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB की गेंदबाजी और फिल सॉल्ट की विस्फोटक पारी ने जीत की बुनियाद रखी।

9 साल बाद किया फाइनल में प्रवेश

RCB इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी। इस बार टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चौथी बार फाइनल में जगह बनाई। कप्तान रजत पाटीदार के निर्णय और गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी ने मैच का रुख RCB की ओर मोड़ दिया।

पंजाब की बल्लेबाजी रही धराशायी

पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। गेंदबाजी आक्रमण का पूरा नियंत्रण RCB के गेंदबाजों के हाथ में रहा, जिनमें सुयश शर्मा और हेजलवुड को तीन-तीन विकेट, यश दयाल को दो और भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड 1-1 विकेट का खासा योगदान रहा। परिणाम स्वरूप पंजाब किंग्स मात्र 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।

पावरप्ले में टूटी PBKS की कमर

पंजाब ने पावरप्ले में 4 विकेट खोकर सिर्फ 48 रन बनाए। श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस और शशांक सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए।

फिल सॉल्ट की तूफानी फिनिशिंग

लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवाया (12 रन), लेकिन फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया।

Read Also: Gorakhpur: 49.58 करोड़ की लागत से 2 एकड़ में बनेगा मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: 13 खेलों के लिए उपलब्ध रहेंगी सुविधाएं

Related Articles