Home » Jamshedpur Undertrial Prisoner Death : घाटशिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Jamshedpur Undertrial Prisoner Death : घाटशिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

by Anand Mishra
Dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के घाटशिला उपकारा में गुरुवार देर रात एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन और प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। मृतक कैदी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के आसनतालिया गांव निवासी भीम गोप के रूप में हुई है।

रात में हुई घटना, जांच शुरू

सूत्रों के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात घटित हुई। कैदी की मौत की खबर फैलते ही जेल परिसर और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। घाटशिला के कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में कैदी की मौत को संदिग्ध बताया गया है, जिससे उसकी मृत्यु के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस घटना ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और जेल प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की गहन छानबीन कर रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कैदी की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जेल में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Related Articles