Home » Jamshedpur Women’s university PG Admission : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में एमए, एमएससी और एमकॉम में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

Jamshedpur Women’s university PG Admission : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में एमए, एमएससी और एमकॉम में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए स्नातकोत्तर (Post Graduation) पाठ्यक्रमों एमए, एमएससी और एमकॉम में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए छात्राएं चान्सलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

पहली मेधा सूची 12 सितम्बर को

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, 12 सितम्बर को प्रथम मेधा सूची (Merit List) जारी की जाएगी। इसके बाद 12 से 16 सितम्बर तक नामांकन संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन होगा। जिन छात्राओं के नाम इस सूची में होंगे, वे 13 से 18 सितम्बर तक एडमिशन फीस जमा कर सकती हैं।

दूसरी मेधा सूची 18 सितम्बर को होगी जारी

18 सितम्बर को द्वितीय मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके आधार पर 18 से 20 सितम्बर तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस सूची में चयनित छात्राओं को 19 से 25 सितम्बर तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी।

नए सत्र की शुरुआत 25 सितम्बर से

यूनिवर्सिटी ने बताया कि 24 सितम्बर को पीजी छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित होगा। वहीं, नव नामांकित छात्राओं की कक्षाएं 25 सितम्बर से प्रारंभ होंगी।

इन छात्राओं को भी मिलेगा मौका

संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं ने सत्र 2021-2024 बैच में CBCS या LOCF कोर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, वे भी स्नातकोत्तर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Related Articles