Jamshedpur : भारत सरकार से राष्ट्रीय पदक प्राप्त कर लौटे रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का सोमवार को रेल अधिकारियों और रेलकर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता विनोद कुमार ने अपने कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया और संतोष कुमार की इस उपलब्धि को उनके कुशल नेतृत्व और कठोर परिश्रम का परिणाम बताया।
कार्यक्रम में मंडल विद्युत अभियंता प्रेम चन्द्र शर्मा ने कहा कि सिविल डिफेंस टीम के नेतृत्व में मिली यह उपलब्धि पूरे विभाग को गौरवान्वित करती है। वरिष्ठ अभियंता निलेश कुमार, एन वी सिंह, राजीव नयन, इंद्र कुमार, जगजीत सिंह, सुशील कुमार, मुकेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी और सिविल डिफेंस के जवान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों के बीच लड्डू वितरित किए गए और संतोष कुमार की सफलता पर गर्व व्यक्त किया गया।
Read alsoJamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

