Home » XLRI Samarthya Pakhi Program : एक्सएलआरआई की टीम सामर्थ्य ने KPS में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

XLRI Samarthya Pakhi Program : एक्सएलआरआई की टीम सामर्थ्य ने KPS में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

by Anand Mishra
XLRI Jamshedpur Students School Visit
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Iamshedpur (JharKhand) : एक्सएलआरआई (XLRI) जमशेदपुर की सामाजिक पहल टीम सामर्थ्य ने अपनी प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम श्रृंखला ‘पाखी’ का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल (KPS) कदमा में किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य और भागीदारी

‘पाखी’ कार्यक्रम का मकसद माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना, सही जानकारी देना और लड़कियों को आत्मविश्वास से जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस बार आयोजन में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC), जमशेदपुर ने सहयोग किया। कार्यक्रम में 11 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इंटरैक्टिव सत्र और संवाद

सत्रों का संचालन एमटीएमसी की छात्राओं रुहानी और अंजन सहित चार मेडिकल स्वयंसेवकों ने किया।
वहीं एक्सएलआरआइ टीम से नेहाल, सम्यक, अंशी और अनुष्ठा ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और संवाद को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता की आदतों, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही ऐसा सुरक्षित माहौल तैयार किया गया, जिसमें वे बिना झिझक सवाल पूछ सकें और अपने अनुभव साझा कर सकें।

टीम सामर्थ्य का संदेश

इस दौरान टीम सामर्थ्य की ओर से बताया गया कि टीम का प्रयास है, ‘पाखी’ के जरिए जागरूक किशोरियां आगे चलकर अपने परिवार, साथियों और समुदाय को भी प्रेरित कर सकें। माहवारी स्वास्थ्य कोई वर्जना नहीं, बल्कि गरिमा, जागरूकता और सशक्तिकरण का विषय है।”

‘पाखी’ पहल का महत्व

ज्ञात हो कि ‘पाखी’ एक्सएलआरआइ की नियमित सामाजिक पहल है, जिसके तहत जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों में निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्षों से यह पहल न केवल माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि किशोरियों में आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रवृत्ति भी विकसित कर रही है।

Related Articles