चाईबासा (झारखंड) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलीतोडांग पंचायत के ग्राम तुईया टोला रोसकुवां में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपी हेम्ब्रम के रूप में हुई है।
घटना कैसे हुई
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोपी हेम्ब्रम ने अपने घर में फांसी लगा ली। देर तक दिखाई न देने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह कमरे के अंदर फंदे से झूलता मिला।
पुलिस की कार्रवाई
ग्रामीणों ने शाम को मामले की सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी, लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने और अंधेरा होने के कारण पुलिस रात में गांव नहीं पहुंच सकी।
मंगलवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Read Also: Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में जिला शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

