Home » Chaibasa News : चाईबासा में कुड़मी महतो को आदिवासी सूची में शामिल करने का विरोध तेज, कोल्हान में 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान

Chaibasa News : चाईबासा में कुड़मी महतो को आदिवासी सूची में शामिल करने का विरोध तेज, कोल्हान में 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान

Tribal Status Controversy : बैठक में तय किया गया कि जो भी जनप्रतिनिधि कुड़मी महतो को आदिवासी सूची में शामिल करने का समर्थन करेंगे, उनके खिलाफ नेपाल की तर्ज पर जन विरोध किया जाएगा।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Protest Against Kudmi Mahato Tribal Status Economic Blockade
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा (झारखंड) : चाईबासा के हरिगुटू स्थित आदिवासी हो समाज महासभा कला संस्कृति भवन में कोल्हान आदिवासी एकता मंच के बैनर तले बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुड़मी महतो को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग का कड़ा विरोध किया गया और इस मुद्दे पर कई अहम फैसले लिए गए।

आदिवासी समाज का कड़ा विरोध

बैठक में आदिवासी समाज ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर कुड़मी महतो को आदिवासी सूची में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके विरोध में 19 सितंबर को कोल्हान में बाइक रैली निकालकर सांकेतिक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

जनप्रतिनिधियों को अल्टीमेटम

बैठक में तय किया गया कि जो भी जनप्रतिनिधि कुड़मी महतो को आदिवासी सूची में शामिल करने का समर्थन करेंगे, उनके खिलाफ नेपाल की तर्ज पर जन विरोध किया जाएगा।

आदिवासी समाज ने कोल्हान के जनप्रतिनिधियों को 23 सितंबर तक अपना मंतव्य स्पष्ट करने का अल्टीमेटम दिया है।

72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी

बैठक में निर्णय लिया गया कि विरोध के तहत कोल्हान क्षेत्र में 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। साथ ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर करने और गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया।

बैठक में उपस्थित

बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चम्पिया, कोल्हान आदिवासी एकता मंच संयोजक यदूनाथ तियू, कोषाध्यक्ष रामाय पूर्ती, मानकी मुंडा संघ अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुवा, हो समाज महासभा केन्द्रीय अध्यक्ष इपिल सामड सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read Also: Chaibasa News: चाईबासा में सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित, डीसी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Related Articles