Home » Palamu LKG Student Death : पलामू में स्कूल बस की चपेट में आकर मौत मामले में प्रबंधन और ड्राइवर पर FIR, वाहन जब्त

Palamu LKG Student Death : पलामू में स्कूल बस की चपेट में आकर मौत मामले में प्रबंधन और ड्राइवर पर FIR, वाहन जब्त

Jharkhand News Hindi: छात्र विनीत यादव छुट्टी के बाद स्कूल बस से सेमटांड़ स्थित बस स्टॉप पर उतरा था। उतरने के बाद बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए कुछ दूर तक चली गई।

by Geetanjali Adhikari
Palamu LKG Student Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमटांड़ गांव में आकर एलकेजी के छात्र की मौत के मामले में स्थानीय पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी की है। इसके साथ ही स्कूल बस को जब्त कर लिया है। बता दें कि विगत मंगलवार दोपहर ग्रेटर एसएलए पब्लिक स्कूल के सात वर्षीय छात्र विनीत यादव की स्कूल बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में गहरा शोक और आक्रोश है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

घटना मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे तब हुई, जब एलकेजी का छात्र विनीत यादव छुट्टी के बाद स्कूल बस से सेमटांड़ स्थित बस स्टॉप पर उतरा था। परिजनों के अनुसार, उतरने के बाद बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए कुछ दूर तक चली गई, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में खलासी (अटेंडेंट) नहीं होने की शिकायत की और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

बस को स्कूल प्रबंधन ने छिपा दिया था : पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को छिपा दिया था, जिसे बाद में जब्त कर लिया है। बस ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर की लापरवाही साफ दिख रही है, साथ ही वाहन में खलासी नहीं होना भी हादसे का एक कारण है। पुलिस ने बस के ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोग ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Palamu student death : पलामू में जिस स्कूल बस से घर जाने के लिए उतरा बच्चा, उसी की चपेट में आया, मौत

Related Articles