Home » ⁩Jharkhand’s First Woman DGP Takes Charge : झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा ने पदभार संभाला

⁩Jharkhand’s First Woman DGP Takes Charge : झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा ने पदभार संभाला

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी डीजीपी ने कहा-टीम की तरह काम करेगी पुलिस, जनता का विश्वास जीतना विशेष प्राथमिकता, संगठित अपराध व नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी…

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को राज्य की नई पुलिस निदेशक (DGP) का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के साथ ही वह राज्य पुलिस के सर्वोच्च पद (DGP) पर पहुंचने वाली प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। इससे पूर्व वे गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित थीं। राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को तदाशा मिश्रा को तत्काल प्रभाव से प्रभारी डीजीपी व पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की थी। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से इस पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया था।

जनता का विश्वास जीतना उनकी विशेष प्राथमिकता : तदाशा मिश्रा

राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड स्थापना दिवस है। इसके अलावा आम जनता का विश्वास जीतना उनकी विशेष प्राथमिकता में है। बेसिंग पुलिसिंग पर उनका विशेष जोर रहेगा। पुलिस एक टीम की तरह काम करेगी। किसी व्यक्ति विशेष पर सब कुछ निर्भर नहीं रहेगा। एक अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन एक टीम सब कुछ कर सकती है। आम जनता का विश्वास जीतना उनकी विशेष प्राथमिकता में है। संगठित अपराध और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

1994 बैच की अधिकारी हैं IPS तदाशा मिश्रा

तदाशा मिश्रा 1994 बैच की तेज-तरार आईपीएस अधिकारी हैं। तत्कालीन पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के वीआरएस लेने के बाद झारखंड में डीजीपी का पद रिक्त हो गया था। गुरुवार की रात गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी बनाया गया है।

पूर्व डीजीपी को रिटायरमेंट के सभी लाभ

तदाशा मिश्रा इससे पहले गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी डीजीपी का दायित्व सौंपा है। साथ ही पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को 6 नवंबर 2025 से सेवानिवृत्त मानकर रिटायरमेंट के बाद दिये जाने वाले सभी अधिकार और लाभों से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।ऑ

रिक्त हो गया था पद

उल्लेखनीय है कि झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात मंजूर कर लिया था। साथ ही उनके स्थान पर 1994 बैच व झारखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। यह झारखंड में पहली बार है, जब किसी महिला आईपीएस को पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles