Jamshedpur : जमशेदपुर DC आफिस के नजदीक स्थित प्रसिद्ध चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर (कचहरी बाबा मंदिर) में गुरुवार सुबह हंगामा मच गया। टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा स्टील यूआईएसएल ने मंदिर के पीछे घेराबंदी का काम प्रारंभ किया। यह हिस्सा जुबिली पार्क से सटा हुआ है। इसे लेकर यहां हंगामा हो गया।
मंदिर कमेटी का कहना है कि इस घेराबंदी से मंदिर का पिछला निकास मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। इससे श्रद्धालुओं का आना-जाना बाधित हो जाएगा। इसे लेकर कमेटी के सदस्य विरोध में उतर आए। देखते ही देखते विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर आ गए। सभी टाटा स्टील यूआईएसएल प के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विश्व हिन्दू परिषद के नेता अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और बातचीत के एकतरफा कार्रवाई की जा रही है
यह सनातन संस्कृति पर हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि “यह आस्था से जुड़ा मामला है, और इस तरह की कार्रवाई का विरोध होगा।”
उधर, टाटा स्टील यूआईएसएल की तरफ से कहा गया कि यह घेराबंदी जुबिली पार्क इलाके की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण योजना के तहत हो रही है। बढ़ते विवाद को देखते हुए मौके पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल हालात काबू में हैं। लेकिन स्थानीय लोगों में असंतोष और तनाव बना हुआ है।

