Home » Chaibasa Cycle Rally : डीसी और एसडीओ ने साइकिल चलाकर दिया एकता का संदेश, चक्रधरपुर से केरा पहुंचे साइक्लिस्ट

Chaibasa Cycle Rally : डीसी और एसडीओ ने साइकिल चलाकर दिया एकता का संदेश, चक्रधरपुर से केरा पहुंचे साइक्लिस्ट

Jharkhand HIndi News : उपायुक्त ने जिलावासियों को झारखंड की 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं व एकता का संदेश दिया

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Cycle Rally
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में झारखंड के 25 वर्ष का युवा झारखंड “नो योर टूरिस्ट प्लेस” कार्यक्रम के तहत पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। डीसी के साथ ग्रुप ऑफ साइकलिस्ट शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए लगभग 10 किलोमीटर का सफ़र तय कर केरा मंदिर तक पहुंचे। उपायुक्त ने स्वयं साइ‌किल चला कर जिलावासियों को एकता का संदेश दिया और झारखंड के 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं भी दी।

साइकिल रैली के मौके पर उपायुक्त ने कहा…

“नो योर टूरिस्ट प्लेस” कार्यक्रम के मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में झारखंड विकास की ओर लगातार अग्रसर है। विकास योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रगतिशील है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, चक्रधरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Read Also- Jamshedpur News : साकची में कचहरी बाबा मंदिर की घेराबंदी पर हंगामा, टाटा स्टील UISL और हिंदू संगठनों में टकराव, पुलिस तैनात

Related Articles