Home » Jamshedpur News : कोर्ट परिसर में जान मारने की धमकी से महिला भयभीत, शिकायतवाद दर्ज कराकर पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार | Woman safety Jharkhand

Jamshedpur News : कोर्ट परिसर में जान मारने की धमकी से महिला भयभीत, शिकायतवाद दर्ज कराकर पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार | Woman safety Jharkhand

by Anand Mishra
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में खुलेआम गाली-गलौज करते हुए एक महिला को जान मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कदमा की उलियान निवासी वैशाली कुमारी ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार को लिखित आवेदन देकर शिकायतवाद दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शिकायत पत्र में पीड़िता ने बताया है विगत 4 अक्टूबर को वह अपने केस की अगली तारीख जानने के लिए न्यायालय गई थी। वहां मामले का आरोपी अमित रंजन अपने साथी नीरज कुशवाहा, मिनमॉय सरकार और अपने भाई अंकित राज के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद था।

आरोपी के साथियों ने दी सबक सिखाने की धमकी

पीड़िता ने बताया है कि उस दौरान अमित रंजन ने कोर्ट परिसर में ही उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। उसने कहा कि अभी जेल जा रहा हूं। बाहर आकर जान मार दूंगा। उसने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। वैशाली कुमारी ने यह भी बताया कि अभियुक्त के साथी नीरज कुशवाहा, मिनमॉय सरकार और अंकित राज भी गेट नंबर-3 के पास से निकलते समय गालियां देते हुए सबक सिखाने की धमकी दे रहे थे।

लगातार धमकी के बाद दर्ज कराया शिकायतवाद

पीड़िता ने बताया कि उसके बाद से आरोपी आरोपी की ओर से उसे लगातार धमकी मिल रही है। इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से जमशेदपुर सिविल कोर्ट के रजिस्टर के यहां शिकायत वाद दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने शिकायत पत्र में पूरी घटना न्यायालय परिसर के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा करते हुए फुटेज की जांच कराने का भी आग्रह किया है।

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करते हुए अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि आवेदन की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक और कदमा थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है।

Read Also- Seraikela Accident: गम्हरिया में बुरुडीह के पास गड्ढे में मिला युवक का शव, बाइक भी क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles