Home » Jamshedpur Education News : पूर्वी सिंहभूम में 18 दिसंबर से शुरू होगी प्री-बोर्ड परीक्षा, मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार करने के लिए 22 सदस्यीय टीम बनी

Jamshedpur Education News : पूर्वी सिंहभूम में 18 दिसंबर से शुरू होगी प्री-बोर्ड परीक्षा, मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार करने के लिए 22 सदस्यीय टीम बनी

Jamshedpur Education News : सभी संबंधित शिक्षकों को अपने-अपने विषयों के एक-एक मॉडल प्रश्न-पत्र 15 दिसंबर तक जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।

by Birendra Ojha
pre board exam to be organised in east singhbhum district bewteen 18 and 24 december 2025.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित होने वाली मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी। ऐसे में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी माध्यमिक एवं +2 विद्यालयों में आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया है। यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक संचालित होगी।

परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रश्नपत्र निर्माण, प्राप्तांक संधारण तथा परीक्षाफल तैयार करने की जिम्मेदारी विद्यालयों को दी गई है। प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार करने को लेकर विषयवार शिक्षकों की एक टीम गठित की गई है। सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विषयों के एक-एक मॉडल प्रश्न-पत्र 15 दिसंबर 2025 तक जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा वाणिज्य संकाय के सभी पीजीटी शिक्षकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे वाणिज्य के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों के मॉडल प्रश्न-पत्र तैयार कर कार्यालय को समर्पित करें। जिला प्रशासन का मानना है कि प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत होगी और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

प्रश्नपत्र बनाने वाले पैनल में ये हैं शामिल

सुनीता वाजपेयी, सिंपल शर्मा, मिहिर कुमार झा, मानवी नीषा तिग्गा, सुदीप्ता शेखर, राजीव चौधरी, संजय कुमार, शिप्रा, सौमित्रा हलधर, ए छाया, अनुराधा कुमारी, वीपी कुजूर, मो. इरशाद, दयानंद चौबे, राजीव मैती, डॉ. सुजीत कुमार, कृष्णपद हांसदा, उपेंद्र बेसरा, पदमा कुमारी झा, अविनाश चंद्र पांडे, स्निग्धा कुमारी, जयंत रजक, नीतू शर्मा, चित्रा महंती, उदित नारायण, सुधा मिश्रा, बिभीषण गोराई, डॉ. मिथिलेश कुमार, सुनीता कुमारी, विवेकानंद दारिपा, पंकज कुमार गिरी, देवदत्त साव, पियास गांगुली, कमलेश शीट, एल्बीना कोंगारी, रामेश्वर गुप्ता, मानस रंजन पात्रा, रजनीश कुमार, कौशलेंद्र कुमार सिंह, सुजीत कुमार सेठ, धीरज प्रजापति, सुवर्णा मैती, कुमारी अनीता यादव व आंचल पोद्दार।

यह भी करना होगा

  • प्रत्येक विषय के वैसे चैप्टर से जिससे संभावित प्रश्न अधिक पूछे जाते है, में से संभावित प्रश्न ‘तैयार कर बच्चों को लगातार अभ्यास कराएं।
  • जैक बोर्ड की परीक्षा के आरंभ होने के प्रतिदिन विषयवार परीक्षा मॉडल टेस्ट प्रश्न तैयार उसके अनुसार परीक्षा की तैयारी करायी जाए
  • दिसम्बर 2024 में सम्पन्न प्री-टेस्ट-1 के रिजल्ट के अाधार पर ग्रेडिंग (ए, बी, सी व डी) करते हुए ग्रेड सी या डी के लिए क्लास चलाया जाए।
  • :बच्चें के छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर एक प्रत्येक शिक्षक को उनकी जिम्मेदारी दी जाए। वे लगातार बच्चें से सम्पर्क में रहें और उनकी उपस्थित रिमेडिकल क्लास में सुनिश्चित कराएं।
  • जैक के एमसीक्यू आधारित विषयवार 150-200 बहुस्तरीय प्रश्न तैयार कर प्रतिदिन छात्राें से उत्तर वाचन कराएं।
  • जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं उन्हें चिन्हित कर शिक्षक उनके घर जाकर अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को स्कूल लाएं।

Read Also: NIT Jamshedpur Professor Recruitment : एनआईटी जमशेदपुर ने प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया, 31 तक भरा जाएगा आवेदन

Related Articles