Home » Jamshedpur News : बर्मामाइंस में घर में घुसकर चोर ले गए मोबाइल और ₹12000 नकद, नामजद प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur News : बर्मामाइंस में घर में घुसकर चोर ले गए मोबाइल और ₹12000 नकद, नामजद प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, थमने का नाम नहीं ले रहीं चोरी की घटनाएं

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार को भी चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस बार चोरों ने बर्मामाइंस के दीपू बस्ती में रहने वाली राखी पात्रो के घर को निशाना बनाया है। चोर यहां से राखी पात्रो का मोबाइल और ₹12000 नकद पार कर ले गए हैं। राखी पात्रो ने आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनमें टेल्को के प्रेम नगर का रहने वाला अभिषेक कुमार और बर्मामाइंस की गांधी बस्ती का रहने वाला राहुल दास शामिल है।

राखी पात्रो ने पुलिस को बताया कि चोरी की यह घटना 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच हुई है। राखी पात्रो का कहना है कि दोनों युवकों का उनके घर आना जाना है और उन्हें शक है कि इन्हीं दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बागबेड़ा में गांजा के साथ एक गिरफ्तार

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग पानी टंकी के पास से गांजा के साथ एक युवक सुनील पात्रो उर्फ टकाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुनील पात्रो के पास से गांजा बरामद हुआ है। सुनील पात्रो बागबेड़ा के रामनगर का रहने वाला है। पुलिस सुनील पात्रो को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि सुनील पात्रो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे इस बात को लेकर पूछताछ चल रही है कि वह गांजा कहां से खरीद कर लाता है।

मानगो में दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, पति समेत चार लोगों पर FIR

मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित शंकोसाई की रहने वाली विवाहिता शिल्पी चौधरी को उसके ससुराल में प्रताड़ित किया गया है। शिल्पी चौधरी की ससुराल ओडिशा के बालेश्वर में है। इस मामले में शिल्पी चौधरी के आवेदन पर मानगो थाना में शिल्पी के पति मनीष मसंता, ससुर हेमंत मसंता, सास सुनीता कर और ननद मनीषा प्रियदर्शनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles