Home » Jharkhand ACB Action : गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अंचल सीआई समेत दो गिरफ्तार

Jharkhand ACB Action : गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अंचल सीआई समेत दो गिरफ्तार

Jharkhand ACB Action : एसीबी की टीम के प्रखंड परिसर में पहुंचते ही पूरे महकमे में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कई लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए।

by Anand Kumar
Jharkhand ACB arresting circle inspector in bribery case in Giridih
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih (Jharkhand) : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को जमीन का दाखिल-खारिज करने के एवज में बेंगाबाद अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव और सहयोगी (दलाल) मुकेश कुमार को छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम दोनों को अपने साथ धनबाद ले गयी। बताया जाता है कि लक्ष्मी कुमारी बरनवाल ने बेंगाबाद अंचल के मोतीलेदा गांव में जमीन खरीदी की गई थी। इसके दाखिल-खारिज के लिए तमाम कागजातों के साथ आवेदन दिया था।

अंचल सीआई ने की थी 15 हजार रुपए की मांग

जानकारी के मुताबिक मोतीलेदा में खाता नंबर 74 खेसरा 4045 रकबा 7.34 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी से मिलकर दाखिल खारिज से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद अंचल अधिकारी की ओर से संबंधित कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव से मिलने को कहा गया। दाखिल खारिज के लिए सुरेंद्र यादव ने 15000 रुपये की मांग की थी।

पहली किस्त छह हजार लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार

गुरुवार को 6000 रुपये अंचल निरीक्षक के पास बैठे (दलाल) मुकेश कुमार की ओर से रिश्वत की पहली किश्त वादी को केमिकल लगे रुपये देते हुए रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने सदलबल रंगे हाथ अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें अपने साथ वाहन में बैठा कर धनबाद ले गयी। एसीबी की टीम के प्रखंड परिसर में पहुंचते ही पूरे महकमे में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कई लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए।

Read Also: गिरिडीह में ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर, तीन घायल; एक चालक को केबिन काटकर निकाला गया

Related Articles