
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को सहयोग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बालिबा निवासी विकास होनहागा और सुदर्शन बरजो शामिल हैं।
नक्सलियों को पहुंचाना रहे थे रसद सामग्री
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी नक्सलियों को रसद सामग्री पहुंचाने और अन्य प्रकार का सहयोग देने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अपराध की गतिविधियों को दे रहे थे बढ़ावा
डीएसपी जयदीप लकड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी नक्सलियों के साथ मिलकर क्षेत्र में अपराध की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वे किसी भी कीमत पर नक्सलियों को बख्शेंगे नहीं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का किया स्वागत
इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की लड़ाई को समर्थन देने की बात कही है। लोगो का कहना है कि नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की लड़ाई से क्षेत्र में शांति और विकास की उम्मीद है।

