Home » JAS-to-IAS-Promotion-Jharkhand : झारखंड सरकार ने UPSC को भेजी JAS अफसरों के प्रमोशन की लिस्ट, 19 बनेंगे IAS

JAS-to-IAS-Promotion-Jharkhand : झारखंड सरकार ने UPSC को भेजी JAS अफसरों के प्रमोशन की लिस्ट, 19 बनेंगे IAS

by Anand Mishra
Jharkhand Ministry
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jhharkhand) : झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service-JAS) के 19 अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग में प्रोन्नति मिलने की राह प्रशस्त हो गई है। राज्य सरकार ने इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को प्रस्तावित नामों की सूची भेज दी है।

2024 की रिक्तियों के विरुद्ध इन 19 पदों पर प्रोन्नति के लिए नियमानुसार एक पद के मुकाबले तीन नाम भेजे जाने के प्रावधान के तहत कुल 57 अधिकारियों के नाम UPSC को प्रेषित किए गए हैं। इनमें झारखंड के 39वीं और 40वीं बीपीएससी (BPSC) बैच के अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 39वीं बैच के भी आठ अधिकारी हैं।

38 में से पांच अधिकारियों को प्रोन्नति

इससे पहले 38वीं बीपीएससी बैच के पांच अधिकारियों को पहले ही आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान की जा चुकी है। यूपीएससी द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय इन अधिकारियों की आईएएस में प्रोन्नति की आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा।

कई राज्यों से पीछे जेएएस

बताया जाता है कि झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा (JAS) के अधिकारी आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति के मामले में कई अन्य राज्यों से पीछे चल रहे हैं। गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इस वर्ष फरवरी से मई के बीच ही संबंधित अधिकारियों को प्रोन्नति मिल चुकी है। इस प्रोन्नति से झारखंड कैडर में IAS अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होगी और प्रशासनिक कार्यों में और मजबूती आएगी।

Related Articles