Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील ने गम्हरिया की स्ट्रेट बार मिल की बंद, मजदूरों ने गेट जाम कर किया हंगामा, बकाया भुगतान की मांग

Jamshedpur News : टाटा स्टील ने गम्हरिया की स्ट्रेट बार मिल की बंद, मजदूरों ने गेट जाम कर किया हंगामा, बकाया भुगतान की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
strate bar mil gamhariya labourer protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने गम्हरिया स्थित स्ट्रेट बार मिल को बंद करने का एलान कर दिया है। इससे वहां कार्यरत मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मजदूरों ने प्लांट पर हंगामा किया है और गेट जाम कर दिया है।

यह प्लांट उषा मार्टिन के अधिग्रहण के दौरान टाटा स्टील के अधीन आया था। उस समय यह भरोसा दिलाया गया था कि यहां कामकाज जारी रहेगा।

प्लांट में वेंडर कंपनी आरके एंटरप्राइजेज के बैनर तले सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक प्लांट बंद करने की घोषणा कर दी गई।‌ इससे मजदूरों में नाराजगी है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें बकाया का भुगतान किए बिना कैसे मिल बंद की गई है।

बुधवार को सुबह कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि उनका बकाया वेतन और अन्य सुविधाओं का भुगतान किए बिना ही प्लांट को बंद किया जा रहा है, जो सरासर अन्यायपूर्ण है।

मजदूरों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के मिल बंद करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हंगामे की सूचना पर टाटा स्टील के एचआर से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। प्रबंधन ने समस्या के समाधान और भुगतान को लेकर रास्ता निकालने की कोशिश शुरू करने की बात कही है। फिलहाल स्थिति पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles