Home » Hazaribagh Murder Case : हजारीबाग में युवक की तलवार से कर दी गई हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

Hazaribagh Murder Case : हजारीबाग में युवक की तलवार से कर दी गई हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

by Birendra Ojha
giridig crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में एक युवक की तलवार से काट कर हत्या कर दी गई है। यह घटना शहर के इंद्रपुरी चौक पर बुधवार को देर रात हुई। मृतक की पहचान मड़ई खुर्द निवासी सूरज कुमार राणा (30) के रूप में हुई है। वह पेशे से टाइल्स-मार्बल का मिस्त्री था।
बताया जाता है 1 जनवरी को रात करीब 10 बजे इंद्रपुरी चौक पर सूरज की कुछ युवकों से बहस हो गई थी। बहस बढ़ने के बाद आरोपी उसे खींचकर रेडक्रॉस भवन के पास ले गए।

वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी सूरज को लाल कोठी चौक की ओर ले गए। वहीं उस पर तलवार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में सूरज को पुलिस सदर अस्पताल ले गई। वहां रात करीब 12 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। ठंड के कारण इंद्रपुरी चौक पर लोगों की संख्या कम थी, लेकिन हो-हल्ला काफी देर तक सुनाई देता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आरोपी युवक सूरज को खींचकर ले जा रहे थे, तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह घटना हो चुकी थी।


पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सूरज की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है।

Read Also- JP Central Jail Hazaribagh Escape Case : JP सेंट्रल जेल से फरारी की गुत्थी बरकरार, 24 घंटे बाद भी तीनों कैदी लापता

Related Articles