Home » Jamshedpur News: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद NIT गेट से सेक्टर चार तक दुकान लगाने पर रोक, नगर निगम में प्रदर्शन

Jamshedpur News: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद NIT गेट से सेक्टर चार तक दुकान लगाने पर रोक, नगर निगम में प्रदर्शन

by Mujtaba Haider Rizvi
Adityapur shopkeepers protest after President visit
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में एनआईटी गेट से लेकर सेक्टर-4 क्षेत्र तक फुटपाथ पर दुकान लगाने पर रोक लगा दी गई है। इससे दुकानदार नाराज़ हैं।
दुकानदार शनिवार को बड़ी तादाद में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एनआईटी आगमन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण उनकी दुकानों को हटाया गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बावजूद अब तक उन्हें दोबारा दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने नगर निगम की अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। दुकानदारों का आरोप है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दौरा खत्म होते ही वे फिर से अपनी दुकानें लगा सकेंगे। बावजूद इसके कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें बैठने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है।

दुकानदारों ने स्थानीय पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप के कारण ही उन्हें दुकानें लगाने से रोका जा रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से दुकानें बंद रहने के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह ने दुकानदारों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। झारखंड के औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर में इस मुद्दे को लेकर दुकानदारों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

Read Also: बागबेड़ा में टाटा स्टील ठेका कर्मी की पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश, ससुरालियों पर कत्ल का केस दर्ज

Related Articles