Home » Jamshedpur News: कोवाली हाट से अगवा चार माह का बच्चा 14 घंटे में बरामद, महिला अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur News: कोवाली हाट से अगवा चार माह का बच्चा 14 घंटे में बरामद, महिला अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

by Mujtaba Haider Rizvi
Kovali Kidnapping Case, Child Abduction Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोवाली थाना क्षेत्र से एक बच्चे के अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने फौरन खुलासा कर दिया है। घटना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम हाट बाजार में रविवार को घटी थी। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को जेल भेज दिया गया है।

बताते हैं कि रंगामटिया की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ हाट में मुर्गी बेचने आई थी। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपने चार साल के बेटे इंद्रदेव सरदार को कुछ देर के लिए अपनी छह साल की बेटी ममता सरदार की गोद में दे दिया था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने चार माह के बच्चे का अपहरण कर लिया।

शाम करीब छह बजे पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल कोवाली थाना को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने महज 14 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरण में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद किए गए चार माह के बच्चे इन्द्रदेव सरदार को उसकी मां प्रतिमा सरदार को सुरक्षित सौंप दिया गया। गिरफ्तार महिला झुमारानी मंडल है। वह कोवाली के भेलाईडीह की रहने वाली है। इस घटना में अन्य संलिप्त अभियुक्त फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read Also: Jamshedpur News : उलीडीह थाना का पूर्व चालक एमजीएम अस्पताल से कॉपर चोरी करते रंगे हाथों धराया, पुलिस कर रही पूछताछ

Related Articles